अन्य

रेस्क्यू सफल, पैर फिसलने की वजह से डूब रही दो महिलाओं को बचाया

(कपिल कुमार) हरिद्वार। कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैर फिसलने के कारण दो महिलाएं गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगीं। महिलाओं को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

Kapil Kumar ·

रेस्क्यू सफल, पैर फिसलने की वजह से डूब रही दो महिलाओं को बचाया

सूचना मिलते ही SI पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में SDRF जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद SDRF जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं की हालत सुरक्षित बताई गई। दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। समय रहते SDRF की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षित बाहर आने के बाद दोनों महिलाओं ने SDRF रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया और जवानों की तत्परता एवं साहस की सराहना की।

तेज बहाव के बीच SDRF की तत्परता बनी जीवनरक्षक। गंगा के तेज बहाव के बीच SDRF जवानों द्वारा जिस तेजी और साहस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया, उसने एक बार फिर साबित किया कि आपदा एवं आपात परिस्थितियों में बचाव दल किस तरह तत्काल कार्रवाई कर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।