अन्य

क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से किए जा रहे हैं मरम्मत कार्य

(कपिल कुमार) हरिद्वार। जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सप्तसरोवर क्षेत्र में पुराने एआरटीओ से भारत माता मंदिर मार्ग तथा आयरिश पुल के पास धोबी घाट (बैरागी कैंप) मार्ग पर चल रहे टाइल्स निर्माण एवं सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Kapil Kumar ·

क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित गति से किए जा रहे हैं मरम्मत कार्य

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। साथ ही, जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने से संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई रुड़की के साइट इंजीनियर आकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।