अन्य

कलियर मेले में सड़क पर जलभराव से जायरीन परेशान, विधायक से व्यवस्था सुधारने की मांग

(ओमवीर सिंह) रुड़की। कलियर मेले में बाहर से बड़ी संख्या में पहुंच रहे जायरीनों को सड़कों पर बने गड्ढों और उनमें भरे बारिश के पानी के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चादर लेकर मेले में पहुंच रहे जायरीनों को जलभराव वाले स्थानों से गुजरने में दिक्कत हो रही है।

Kapil Kumar ·

कलियर मेले में सड़क पर जलभराव से जायरीन परेशान, विधायक से व्यवस्था सुधारने की मांग

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राव असवद पनियाला ने कहा कि मेले को लेकर प्रशासन की ओर से साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सड़क और जल निकासी की समस्या पर भी तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कलियर विधायक से मांग की कि जिन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है और पानी जमा हो रहा है, वहां जल्द मरम्मत एवं जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

राव असवद पनियाला ने मेले में आने वाले जायरीनों से साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा इधर-उधर न डालने की अपील की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम की ओर से हर वर्ष मेले में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं और जायरीनों को भोजन की सेवा भी दी जाती है। इस दौरान राव शफीक, इकबाल, आरिफ, वकील आलम सहित टीम के अन्य लोग मौजूद रहे।