उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीकरण 7 जुलाई 2026 से जारी है। पंजीकरण के बाद किसान अपने निकटतम सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे। भारत सरकार ने कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों से पंजीकरण के समय आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण एवं भू-अभिलेख साथ रखने तथा फेस रिकग्निशन आधारित ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है। साथ ही, खरीद केंद्रों पर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ एवं सूखा धान ही लाने का अनुरोध किया गया है, ताकि किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ मिल सके। धान खरीद या पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम क्रय केंद्र, उप संभागीय विपणन अधिकारी कार्यालय, संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय अथवा राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन 1800-180-1488 पर संपर्क कर सकते हैं।
1 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद, किसान जल्द कराएं Smart PDS एप व किसान पोर्टल पर पंजीकरण
(कपिल कुमार) हरिद्वार l खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के तहत जनपद में 1 अक्टूबर 2026 से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने किसान बंधुओं से अपील की है कि वे समय रहते Smart PDS एप, किसान पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा अपने निकटतम धान क्रय केंद्र के माध्यम से पंजीकरण अवश्य करा लें।
Kapil Kumar ·