अन्य

रात्रि ड्यूटी में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती, SP सिटी ने वितरित कीं रिफ्लेक्टिव जैकेटें

(कपिल कुमार) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई। SP सिटी हरिद्वार ने रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टिव टेप युक्त सुरक्षा जैकेटें वितरित कीं।

Kapil Kumar ·

रात्रि ड्यूटी में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती, SP सिटी ने वितरित कीं रिफ्लेक्टिव जैकेटें

रात्रि के समय भारी यातायात और श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही को देखते हुए इन हाई-विजिबिलिटी जैकेटों का उपयोग पुलिसकर्मियों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करेगा। इससे यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी, वहीं ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत सुरक्षा भी मजबूत होगी। निरीक्षण के दौरान SP सिटी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल आयोजन में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना।

हरिद्वार पुलिस लगातार आधुनिक संसाधनों और प्रभावी सुरक्षा उपायों के माध्यम से कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटी है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।