अन्य

मां-बेटी का मिलन, हरिद्वार पुलिस बनी सहारा

(कपिल कुमार) हरिद्वार। बहादराबाद बायपास पर ड्यूटी के दौरान सेक्टर ऑफिसर SI हेमदत्त भारद्वाज को एक महिला शिवभक्त सुनीता पत्नी मुरारी लाल, निवासी खुर्जा अत्यंत परेशान अवस्था में मिलीं।

Kapil Kumar ·

उन्होंने बताया कि अत्यधिक थकान के कारण उन्होंने अपनी 5 वर्षीय पुत्री नंदिनी को रास्ते में जा रहे एक पिकअप कांवड़ वाहन में बैठा दिया था, जो आगे निकल गया। उनके पास वाहन का नंबर या उसमें सवार कांवड़ियों का कोई संपर्क नहीं था। सूचना मिलते ही तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया और सभी पुलिस ग्रुपों में बच्ची की जानकारी साझा की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला को सरकारी वाहन में साथ लेकर बहादराबाद बायपास, कोर कॉलेज, टोल प्लाजा और हाईवे पर चल रहे व रुके हुए पिकअप कांवड़ वाहनों की गहन तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद साईं मंदिर के पास एक पिकअप कांवड़ वाहन में बालिका नंदिनी सकुशल मिल गई।

इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द किया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर महिला ने हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया और दोनों को सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

हरिद्वार पुलिस, आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।