अन्य

कुंभ मेला 2027: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

हरिद्वार (कपिल कुमार) l कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सोमवार को विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खड़खड़ी मार्ग स्थित निर्माणाधीन डबल लेन सेतु, लालजीवाला से सूखी नदी तक बिछाई जा रही राइजिंग मेन परियोजना, बिल्केश्वर मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ और अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह के अनुरक्षण एवं पुनरोद्धार कार्यों का जायजा लिया।

Bharat Bulletin Admin · हरिद्वार ·

कुंभ मेला 2027: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सोमवार को विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खड़खड़ी मार्ग स्थित निर्माणाधीन डबल लेन सेतु, लालजीवाला से सूखी नदी तक बिछाई जा रही राइजिंग मेन परियोजना, बिल्केश्वर मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ और अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह के अनुरक्षण एवं पुनरोद्धार कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित थर्ड पार्टी जांच कराने पर भी जोर दिया। पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि ₹90.31 लाख की लागत वाली राइजिंग मेन परियोजना का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा बिल्केश्वर मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित फुटपाथ निर्माण योजना पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इस योजना के तहत हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों को जोड़ने के लिए लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जिसकी अनुमानित लागत ₹784.05 लाख है। परियोजना का उद्देश्य कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है।