अन्य

बम-बम भोले के जयकारों के साथ सम्पन्न हुआ काशवी इन्फोटेक का जल एवं फल वितरण कार्यक्रम

(कपिल कुमार) हरिद्वार। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान काशवी इन्फोटेक परिवार द्वारा बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से जल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद स्वरूप जल और फलों का ग्रहण किया तथा आयोजकों को आशीर्वाद दिया।

Kapil Kumar ·

बम-बम भोले के जयकारों के साथ सम्पन्न हुआ काशवी इन्फोटेक का जल एवं फल वितरण कार्यक्रम

सेवा शिविर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। काशवी इन्फोटेक परिवार के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान वातावरण "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर काशवी इन्फोटेक परिवार ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि, सुरक्षित यात्रा एवं देश में खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में काशवी इन्फोटेक परिवार के सभी सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया, जिसके कारण पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा शिविर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए काशवी इन्फोटेक परिवार का आभार व्यक्त किया।