अन्य

संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने कांवड़ पटरी पर भंडारों एवं चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

(कपिल कुमार) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचन्द्र शेट ने कांवड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों पर संचालित भंडारों एवं चिकित्सा शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Kapil Kumar ·

संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने कांवड़ पटरी पर भंडारों एवं चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित आयोजकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ पटरी पर संचालित सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया तथा सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जल वितरित किया। उन्होंने सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की। इसके उपरांत उन्होंने कांवड़ पटरी पर स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर समय उपलब्ध रहें तथा श्रद्धालुओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं।

संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों एवं सेवा संगठनों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने का आह्वान किया।