अन्य

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

CPU रुड़की में तैनात हरीश अधिकारी को पदोन्नति, हरिद्वार पुलिस परिवार में खुशी की लहर

Kapil Kumar ·

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

हरिद्वार (कपिल कुमार) । पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। वर्तमान में CPU रुड़की में तैनात हरीश अधिकारी को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव ने निरीक्षक हरीश अधिकारी को स्टार पहनाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं आगे भी हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाती रहेंगी। हरिद्वार पुलिस परिवार ने भी निरीक्षक हरीश अधिकारी को पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।