पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की रात टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो घरों के ताले तोड़कर जेवरात व सामान चोरी किया गया था। मामले में 4 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। 7 अगस्त को बीएचईएल स्टेडियम के पास चेकिंग के दौरान अक्षय उर्फ गोलू को टैम्पू सहित गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनू सैनी और सोनू शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के सामान को ₹5 लाख में बेचने की बात बताई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय उर्फ गोलू और सोनू सैनी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।