हरिद्वार की पवित्र धरती पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। गंगा स्नान से लेकर भगवान शिव के दर्शन और कांवड़ यात्रा तक, हर ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेकर अपने आराध्य भोलेनाथ के प्रति आस्था प्रकट कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम धार्मिक यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। प्रमुख घाटों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का प्रयास है कि देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
आस्था और विश्वास की इस पवित्र नगरी में हर आने वाला श्रद्धालु गंगा की निर्मल धारा और आध्यात्मिक वातावरण से जुड़कर भक्ति के भाव में सराबोर नजर आ रहा है।