अन्य

हरि भाटी ने गुरु करतार सिंह भड़ाना से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

(कपिल कुमार) हरिद्वार। मंगलौर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से आए हरि भाटी दरोगा जी ने अपने गुरु एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान करतार सिंह भड़ाना ने हरि भाटी को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

Kapil Kumar ·

हरि भाटी ने गुरु करतार सिंह भड़ाना से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

करतार सिंह भड़ाना ने मंगलौर क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता का प्यार और सहयोग उन्हें इसी तरह मिलता रहेगा।

वहीं, हरि भाटी दरोगा जी ने कहा कि मंगलौर की जनता ने उनके गुरु करतार सिंह भड़ाना को जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में करतार सिंह भड़ाना की जीत की उम्मीद जताई।