(ओमबीर सिंह) मंगलौर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राव असवद उर्फ भूरी के नेतृत्व में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली की शुरुआत अब्दुल कलाम चौक से होगी, जो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी।
तिरंगा रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा और लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में दानिश चौधरी, गुलेशीद कुर्सी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है।