हरिद्वार भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश बंधन महारैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कलश बंधन महारैली में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा क्षेत्र श्रद्धा एवं भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।