भंडारे में शिवभक्तों को , फल एवं शीतल पेयजल वितरित किया गया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ शिवभक्तों को पानी, फल एवं प्रसाद वितरित कर सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने बच्चों की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गौरव कश्यप ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर वैदिक कश्यप, राजकुमार कश्यप, अजय कश्यप, विजयपाल कश्यप उज्जवल कश्यप ओमबीर सिंह उपस्थित रहे और भंडारे के सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।