अन्य

न्यायालय से फरार वारंटी को गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

(कपिल कुमार) हरिद्वार। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया है।

Kapil Kumar ·

न्यायालय से फरार वारंटी को गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी जगबीर सिंह पुत्र रूहेला सिंह, निवासी गली नंबर-8, रामनगर, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (जनपद हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक हरीश गैरोला, हेड कांस्टेबल लखपत एवं कांस्टेबल प्रीतम चौहान द्वारा की गई। पुलिस टीम ने वारंटी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी को दिनांक 02 अगस्त 2026 को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।