निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कनखल क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था के कार्यों की भी समीक्षा की।
इसके अलावा बैरागी कैंप और दक्षद्वीप के बीच निर्माणाधीन डबल लेन पुल तथा विभिन्न संपर्क मार्गों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान एचआरडीए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।