अन्य

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में DLRC एवं DLCC बैठक आयोजित

(कपिल कुमार) हरिद्वार। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Kapil Kumar ·

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में DLRC एवं DLCC बैठक आयोजित

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) दिनेश गुप्ता ने बैंक एवं सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। इस दौरान Government Sponsored Schemes के तहत ऋण आवेदनों, स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कृषि, MSME एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण प्रवाह, एनपीए प्रबंधन और वित्तीय समावेशन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

अपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं विभागों को पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर बैंकिंग समन्वय से जिले के आर्थिक एवं वित्तीय विकास को गति मिलेगी।