विकासखंड नारसन के एडीओ पंचायत बलराज चौहान सहित अमित सैनी, शांतनु चौहान, अमरीश सैनी, वैभव शर्मा, नरेंद्र कुमार, दीपक, रियाजुल, पवन, कुलदीप, वत्सल और राहुल चंदेल ने सेवा कार्य में सहयोग किया। ग्राम प्रधान रोहित जी, मनोज जी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। भंडारे के दौरान श्रद्धा और सेवा भाव का माहौल रहा तथा ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।