अन्य

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

(कपिल कुमार) हरिद्वार। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। पहले दिन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो और कराटे के ट्रायल आयोजित हुए, जिसमें 77 बालक और 39 बालिकाओं समेत कुल 116 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Kapil Kumar ·

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

चार आयु वर्गों में आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का मूल्यांकन बैट्री टेस्ट के साथ खेल कौशल एवं दक्षता के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों को ₹2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति तथा खेल उपकरणों के लिए ₹10,000 वार्षिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

21 अगस्त को योगस्थली खेल परिसर में बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस और वॉलीबॉल के चयन ट्रायल प्रातः 8 बजे से आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया जिला खेल, शिक्षा, चिकित्सा एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से संचालित की जा रही है।