मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पगुच्छ अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस दुःख को सहन करने का साहस एवं शक्ति प्राप्त हो।