अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण, अवैध ठेले एवं बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग को पूरी तरह अवरोध मुक्त रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।