हरिद्वार (कपिल कुमार) । एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन रिकवरी के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 52 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹10 लाख से अधिक बताई गई है।
शनिवार को कोतवाली कलियर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडे ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे। लंबे समय से अपने मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फोन मिलते ही खुशी लौट आई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सहायता के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। वहीं मोबाइल मिलने पर लोगों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।