हरिद्वार (कपिल कुमार) । 25 जुलाई 2026 को ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय के पीछे नहर पटरी रोड से 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन रजक निवासी चन्द्रभागा, ऋषिकेश (देहरादून) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।