अन्य

गंगा की तेज धार में BEG के जवान बने श्रद्धालुओं के सुरक्षा कवच, 44 लोगों का रेस्क्यू

(कपिल कुमार)हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा की तेज धार के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा में BEG एवं Centre, रुड़की के जवान लगातार मुस्तैदी से तैनात है।

Kapil Kumar ·

गंगा की तेज धार में BEG के जवान बने श्रद्धालुओं के सुरक्षा कवच, 44 लोगों का रेस्क्यू

31 जुलाई से अब तक जवानों ने गंगा में फंसे 44 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं में मोहित गड़रिया और किशाना शर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें जवानों ने समय रहते गंगा की तेज धार से सुरक्षित बाहर निकाला। लाइफ जैकेट, रेस्क्यू रोप और लाइफ रिंग जैसे सुरक्षा उपकरणों के साथ जवान हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। सोलानी पार्क, रुड़की से लेकर हरिद्वार के हाथी पुल क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात ये जवान कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कवच बने हुए हैं।

गंगा की तेज धार के बीच 44 सफल रेस्क्यू जवानों की तत्परता, साहस और सेवा भावना की मिसाल हैं।