अन्य

कुंभ मेला तैयारियों के तहत सड़कों एवं बस अड्डों के सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी

(कपिल कुमार) हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने सड़कों और बस अड्डों के सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी ला दी है। बुधवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने रुड़की, मंगलौर और लक्सर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Kapil Kumar ·

कुंभ मेला तैयारियों के तहत सड़कों एवं बस अड्डों के सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी

निरीक्षण के दौरान रुड़की और मंगलौर बस अड्डों के नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

अपर मेलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सामग्री की जांच कराई और संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत किया जाना आवश्यक है।