सम्मानित किए गए सदस्यों और उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य का विवरण-
1- आज दिनांक :07.08.2026 को SPO श्री जनेश्वर गिरी निवासी डूंगर पुर कोतवाली लक्सर के द्वारा मंगलौर नहर पुल पर रहते हुये नहर पटरी और हाईवे क्रासिंग पर नहर पटरी की तरफ कांवडीये भजने में अथक परिश्रम कर नहर पटरी को सूचारू रुप से चलाने एवं यातायात व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई गयी व बीते कल दिनांक 06.08.26 को कांवड़ खण्डित होने पर निराश कांवड़िए को समझाने-बुझाने के बाद नई कांवड़ देकर खुशी-खुशी गंतव्य की ओर रवाना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।
2- ट्रैफिक वालंटियर शहजाद निवासी नगला ईमरति की नगला इमरति अंडर पास पर यातायात को सुचारू रूप चलाने में व कांवड़ीयों के साथ मृदुभाषा का प्रयोग कर विशेष योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।
3- ट्रैफिक वालंटियर शुभम कुमार निवासी मौहम्मदपुर जट्ट की नगला इमरति अंडर पास पर यातायात को सुचारू रूप चलाने में व कांवड़ीयों के साथ मृदुभाषा का प्रयोग कर विशेष योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।