शिक्षा

विद्यालय वाहनों पर तीसरे दिन भी चला सख्त अभियान, 65 वाहनों के चालान, 3 बसें सीज

विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ नेहा झा एवं निखिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच की गई।

Bharat Bulletin Admin ·

अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट, महिला परिचारिका, आपातकालीन निकास सहित सभी सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर 65 विद्यालय वाहनों के चालान किए गए।

गंभीर अनियमितता मिलने पर दो बसों को बिना फिटनेस और एक बस को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर सीज कर दिया गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।